विश्व स्मृति दिवस पर दिलाया गया नियमों का शपथ

जौनपुर। संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व स्मृति दिवस मनाया जाता है जिसके परिप्रेक्ष्य में परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार सड़क यातायात पीड़ितों हेतु स्मरण के विश्व दिवस हेतु सोमवार को दूसरे दिन प्रातः साढ़े 8 बजे बीआरपी इण्टर कालेज परिसर में छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुये सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सौरभ कुमार द्वारा शपथ दिलायी गयी। इस मौके पर उन्होंने बताया कि भारत में वर्ष 2015 में सड़क दुर्घटना में लाखों की जान गयी थी तथा काफी लोग घायल हुये थे। प्रदेश में 32385 सड़क दुर्घटना में घायलों व्यक्तियों में 17666 की मृत्यु होने के साथ ही 14719 घायल हुये थे। इस अवसर पर परिवहन विभाग के वरिष्ठ लिपिक राकेश श्रीवास्तव, अरूण सिंह, हरगोविन्द उपाध्याय, मनीष राय, सुशील कुमार, दुर्गा प्रसाद सिंह, डा. विमल श्रीवास्तव, डा. रमेश सिंह, डा. विनोद सिंह के अलावा तमाम सम्बन्धित व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related

JAUNPUR 3031308073637897079

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item