सहयोगियों के साथ श्रीधर कर रहे लोगों की सेवा
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_341.html
जौनपुर। युवा समाजसेवी नीरज श्रीधर अपने सहयोगियों के साथ लगातार सेवा कार्य कर रहे हैं जिनकी इस समय सराहना चहुंओर हो रही है। देखा जा रहा है कि श्रीधर जलालपुर, सिरकोनी, जफराबाद, कबूलपुर, धर्मापुर, इमलो, केराकत, त्रिलोचन सहित अन्य क्षेत्रों के बैंकों, ग्राहक सेवा केन्द्रों, एटीएम के बाहर पैसे के लिये कतार में खड़े लोगों पानी पिला रहे हैं। इतना ही हीं, कतार में खड़ीं बुजुर्गों व महिलाओं पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील किया कि अपने देश की तरक्की के लिये भारत सरकार का सहयोग करें और काले धन रखने वालों के खिलाफ चले इस अभियान में धैर्य रखें। उन्हांेने बताया कि देश के इस महाअभियान का लाभ निश्चित रूप से गरीब परिवार को अवश्य मिलेगा। इस अवसर पर समाजसेवी श्रीधर के साथ तमाम युवा लगकर लोगों की सेवा कर रहे हैं।

