आतंकवाद के गढ़ जम्मू में जौनपुर के शिक्षाविद् ने किया पौधरोपण

जौनपुर। जम्मू-कश्मीर के लोग जहां आतंकवाद की समस्या से जूझ रहे हैं, वहीं बीच-बीच में पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर जमकर मोर्टार भी बरसा रहा है। कुल मिलाकर जम्मू-कश्मीर की हालत बेहद नाजुक हो चली है। इसी बीच शिक्षा की नगरी जौनपुर के शिक्षाविद् डा. ब्रजेश यदुवंशी राष्ट्रीय एकता व पर्यावरण का संदेश लेकर जम्मू-कश्मीर पहुंचे और वहां पर नीम का पौधा लगवाये। डा. यदुवंशी का यह अभियान विगत 20 वर्षों से चल रहा है। इनके पहुंचते ही जम्मू-कश्मीर के युवक, बुजुर्ग, महिलाएं आदि सब इनको घेर लेते हैं। डा. यदुवंशी ने प्रेस को बताया कि इस बार नीम का पौधरोपण शिवखोड़ी, मान तलाई, शुद्ध महादेव, डोगरा गांव, चनैनी सहित आस-पास के गांवों में किया गया। जम्मू के स्पोर्ट्स स्टेडियम में डा. यदुवंशी के साथ जम्मू-कश्मीर श्राइन बोर्ड के सीईओ अजीत साहू (वरिष्ठ आईएएस) ने भी पौधरोपण किया। शिक्षाविद् डा. यदुवंशी ने जम्मू-कश्मीर के युवाओं का आह्वान किया कि पढ़ाई के साथ राष्ट्रीय एकता व पर्यावरण पर भी विशेष ध्यान दें। उनके अनुसार आगे आने वाला समय युवाओं का ही है, इसलिये युवाओं की नैतिक जिम्मेदारी है कि देश की सलामती के लिये हर ढंग का प्रयास करें। इसी क्रम में उन्होंने भारत-पाकिस्तान की सीमा सुचेतगढ़ के देश के सैनिकों के साथ नीम का पौधा लगाने के साथ ही उनका हौंसला बढ़ाये। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक सुभाष चौधरी, शफक तस्लीम बट्ट, असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट पार्क्स एण्ड गार्डन किशोरी लाल, रेंज फारेस्ट आफिसर मोहन लाल, ग्रेफ इंजीनियर मुरलीधर, सुमन शर्मा, प्रीति चिब, रूप सिंह, मो. शब्बीर, भूषण शर्मा सहित जौनपुर के तलवारबाजी के अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक शिवशंकर साहनी व राष्ट्रीय पहलवान लालजी मौजूद रहे।

Related

JAUNPUR 4507846133822597178

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item