कानपुर ट्रेन हादसे में जौनपुर की एक महिला समेत दो लोगो की मौत , बेटी लापता
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_213.html
उधर दूसरी तरफ बक्शा थाना क्षेत्र के चितौड़ी गांव निवासी 44 वर्षीय पूनम तिवारी पत्नी शिवाकांत तिवारी की इंदौर ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गयी है।परन्तु साथ में मौजूद छः वर्षीय भतीजी पार्वती लापता है। मौत की सुचना मिलते ही देवर संजय घटनास्थल पर रवाना हो गये।इधर पूनम की मौत की घबर से लोग हतप्रभ है। थाना क्षेत्र के चितौड़ी निवासी शिवाकांत तिवारी पत्नी व बच्चों के साथ इंदौर में रहकर एक प्राइवेट टॉफी बनाने वाली कम्पनी में काम करते है।इंदौर में ही साथ पत्नी पूनम के अलावा दो पुत्र तथा एक बेटी के साथ एक भतीजी भी साथ रहती थी। ज्यादा लम्बा समय हो जाने के कारण शिवाकांत की पत्नी पूनम घर आने को तैयार हुई तो भतीजी पार्वती भी तैयार हो गयी।शिवाकान्त ट्रेन में बाकायदा पत्नी पूनम व भतीजी को बैठाने आया तो किसे पता था कि यह आखिरी मुलाकात होगी।रविवार सुबह ट्रेन हादसे की जानकारी शिवाकांत को मिली तो वह किसी अनहोनी की आशंका से सहम गया।उधर नीद में सो रही पूनम का चेहरा दुर्घटना पश्चात पहचानने लायक नही रह गया था। हाथ में गोदाया गया गोदना से पूनम की पहचान हुई तो मौके पर पहुँचा शिवाकांत अपनी किस्मत पर आंसू बहाने लगा।उधर साथ में आ रही भतीजी पार्वती का अभी तक पता न चलने से लोग किसी अनहोनी की आशंका से ग्रसित है।सुचना मिलते ही शिवाकांत का छोटा भाई संजय तिवारी कुछ पड़ोसियों के साथ घटनास्थल पर पहुँच गये।इधर घर व आस पड़ोस में सन्नाटा पसरा हुआ है।

