सड़क हादसे में मृत आत्माओ को दी गई श्रद्धांजलि

जौनपुर।  सड़क दुर्घटना में मृत एवं हताहतो की याद में हर वर्ष नवम्बर माह के तीसरे रविवार को संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व स्मृति दिवस मनाया जाता है। परिवहन आयुक्त उ0प्र0 के निर्देशानुसार आज सायं परिवहन विभाग एवं लायन्स क्लब द्वारा मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गयी। परिवहन कार्यालय द्वारा महात्मागांधी चौराहा, जेसीज चौराहा, सिपाह तिराहा पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सौरभ कुमार, वरिष्ठ लिपिक राकेश कुमार श्रीवास्तव, डी0के0मिश्रा, सुरेश, सुशील कुमार, अरूण सिंह, हरगोविन्द उपाध्याय, मनीष राय, सुधीर, हरिश्चन्द्र पाठक, प्रमोद कुमार शुक्ल, संजय श्रीवास्तव, प्रफुल्ल पंकज श्रीवास्तव, दीपू पंडित, प्रेम, कन्हैया आदि उपस्थित रहे।
21 नवम्बर को बी0आर0पी0,जनक कुमारी आदि विद्यालयों में बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी तथा शपथ भी दिलायी जायेगी। इसी प्रकार लायन्स क्लब द्वारा सद्भावना तिराहा, चहारसू चौराहा पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गयी जिसमें लायन्स क्लब अध्यक्ष अजय आनन्द, सचिव शिवानन्द अग्रहरि, अरूण त्रिपाठी, मनोज चतुर्वेदी, महेन्द्रनाथ सेठ, रवि श्रीवास्तव, सोमेश्वर केसरवानी, संदीप गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Related

BURNING NEWS 7871122822182457853

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item