विदेशी मोबाइल खंगालने पहुंची टीम
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_975.html
जौनपुर । इजराइल निवासी सेरोन नामक विदेशी भारत भ्रमण पर आया था। वह वाराणसी से इलाहाबाद के लिए कल शाम किसी ट्रेन से जा रहा था कि रास्ते में वाराणसी जनपद के कपसेठी थाना अंतर्गत सेवापुरी स्टेशन पर ट्रेन रुकने के पश्चात वह ट्रेन में ही अपने सीट पर मोबाइल रखकर बैठा था कि अचानक एक युवक देखते ही देखते उसका मोबाइल लेकर ट्रेन से कूदकर भाग निकला। यह जानकारी विदेशी युवक सेरोंन ने जीआरपी को सूचना दी। हरकत में आई जीआरपी वाराणसी टीम ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई। चोरी गये मोबाइल का लोकेशन जौनपुर जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र के हीरापट्टी गांव के आसपास मिली। जिस पर जीआरपी वाराणसी के ैैप् एसएस आदर्श एवम् भदोही जीआरपी के चैकी इंचार्ज अभिमान सिंह की अपनी सामूहिक टीम के साथ देर शाम संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ा। जिसकी क्षेत्र में काफी चर्चा रही।
