बैंक कर्मियो के चहेतो को मिल रहा है नोट
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_649.html
जौनपुर। खेतासराय कस्बा स्थित यूनियन बैंक में रूपयो की हो रही है हेरा फेरी जहां सैकड़ो हजारो खाता धारको को कैश खत्म हो गया कह कर दोपहर 2 बजे तक एक दो हजार रूपये दे कर लौटा दिया जाता है। वही दूसरी ओर नियमो को आइना दिखाते हुए हौसला बुंलद बैंक कर्मियो द्वारा बिना किसी डर भय के अपने चहेतो को शाम 7 बजे के बाद पोल न खोलने वालो को 10 से 20 हजार रूपये तक का विड्रॉल न्यूटन के थर्ड ला के अनुसार बड़ी आसानी से दिया जा रहा है जिससे आम जनता में आक्रोश ब्याप्त है इसी क्रम में बैंक का एक ग्राहक बाबूलाल पुत्र मुन्नीलाल निवासी ग्राम सन्दहा थाना सरायख्वाजा यूनियन बैंक खेतासराय से 4 हजार रुपया निकालने गया और उसे मात्र उसे 2 हजार दिया गया जब वह इसका विरोध किया तो बैंक का एक मनबढ़ प्राइवेट कर्मी बाबूलाल को लात घूसो से जमकर मार दिया जिसकी लिखित सूचना पीड़ित ने खेतासराय थाना को दिया है।पुलिस मामले की छान बीन कर रही है

