गरीबों का सम्मान ही हमारी प्राथमिकता: अरविन्द सिंह दारा
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_647.html
बरसठी। भाजपा नेता अरविन्द सिंह दारा ने मालती सिंह महाविद्यालय अम्बरपुर बेलवा के प्रागण में अपने 47 वे जन्मदिन को एक सादे समारोह मे समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगो के साथ मनाकर गरीबों को कंबल बाटे। उन्होंने कहाँ मैं हर वर्ष इन्ही लोगो के साथ जन्मदिन मनाता हूँ मुझे बड़ी ख़ुशी मिलाती है। इन सभी को अपने बीच पाकर मेरा एक मात्र लक्ष्य समाज में अंतिम पंक्ति यानी गरीबी मे जी रहे लोगो का उत्थान करना है। आज हमारे देश के प्रधानमंत्री ने बहुत ही साहसिक निर्णय लिया है अब काला धन रखने वालो की खैर नहीं जो लोग पंद्रह लाख मांग रहे थे वे अब पंद्रह लाख देने आयेगे। ईमानदार लोगो के लिए अच्छे दिन की शुरूआत हो गयी है। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री बनवारी सेठ, अतुल सिंह, विपीन जायसवाल, जुगुनू सेठ, रोहित पाण्डेय, अरविन्द यादव, सोनू सरोज, विकास दुबे, राजीव सिंह उपस्थित रहे।

