पूर्वांचल विश्वविद्यालय में स्वच्छ्ता शपथ दिलाई गई



 जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मुक्तांगन में स्वच्छ्ता अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालय के शिक्षकों , कर्मचारियों एवं छात्रों को कुलपति प्रो पीयूष रंजन अग्रवाल ने स्वच्छ्ता शपथ दिलवाई। सभी ने एक स्वर में कहा कि हर वर्ष 100 घंटे यानि हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करके स्वच्छ्ता के इस संकल्प को चरितार्थ करूँगा।इस अवसर कुलपति प्रो पीयूष रंजन अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छ्ता एक अभियान भी है और एक आन्दोलन भी। जिसमें समाज के हर वर्ग के लोग शामिल हो। उन्होंने कहा कि जब हमारी रीति कुरीति में बदल जाती है तो वही से समस्या शुरू हो जाती है। आज प्रदूषण के कारण धुंध है और आम आदमी कई शहरों में तो सही से साँस नहीं ले पा रहा है। आज स्वच्छ्ता को स्वास्थ्य से जोड़ कर देखने की जरुरत है।हमें स्वच्छ्ता के प्रति अपने व्यवहार को बदलने की जरुरत है। संकायाध्यक्ष प्रो डी डी दुबे ने कहा कि आज स्वच्छ्ता के लिए हम सभी को जागरूक और एक जुट होने की जरुरत है।आज इस अभियान को गति और सफल बनाने के लिए सोच बदलने की जरुरत है। कूड़े कचरे का सही निस्तारण करने के लिए सोचे। कार्यक्रम के संयोजक डॉ मानस पांडेय ने स्वच्छ्ता अभियान की रूप रेखापर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा क़ि 16 नवंबर तक चलने वाला यह अभियान विश्वविद्यालय को में स्वच्छ्ता का संदेश देने में बड़ी भूमिका अदा करेगा। बायो टेक्नोलॉजीविभाग के शिक्षक डॉ राजेश शर्मा ने कूड़ा प्रबंधन परअपने विचार रखे। सञ्चालन अशोक सिंह ने किया।धन्यवाद् ज्ञापन उप कुलसचिव संजीव सिंह ने किया। इस अवसर पर वित्त अधिकारी एम के सिंह, डॉ ए के श्रीवास्तव, डॉ वीडी शर्मा, डॉ वंदना राय,डॉ नूपुर तिवारी, डॉ रजनीश भास्कर,डॉ राजकुमार सोनी,डॉ एस पी तिवारी, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ विनय वर्मा, डॉ सुधीर उपाध्याय,डॉ अवध बिहारी सिंह, डॉ सुनील कुमार, डॉ सुनील कुमार, डॉ रुषदा आज़मी, डॉ प्रवीण सिंह ,डॉ के एस तोमर,डॉ विनोद तिवारी, डॉ राजेश सिंह समेत तमाम शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे।

Related

news 3074923423740233346

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item