निकाली गई अमारी जुलुस
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_648.html

जौनपुर। करंजाकलां ब्लाक के करंजाखुर्द गांव में आज जुलूसे अमारी निकली करंजाखुर्द गावँ के इमामबाड़ा में मजलिस को जनाबे शबाब साहब व् उनके हमनवा ने सोज़खानी की मौलाना नेसार हुसैन प्रिंस जौनपुरी ने मजलिस को खेतब फ़रमाया मजलिस में मकसदे हुसैन पर रौशनी डालते हुए मजलिस के एहतेराम को बताया और अपनी तकरीर में कहा की मजलिसे हुसैन अ0स0 अम्ल भी है और अक़ीदा भी है बगैर अम्ल के अक़ीदा बेकार और बगैर अक़ीदा के अम्ल बेकार है अम्ल और अक़ीदा ऐसे ही है जैसे रूह और जिस्म।मजलिस के बाद डॉ कमर अब्बास साहब ने तरुफ्फी तकरीर की जिसमें अलम ज़ुलजनाह अमारियां और गहवाराए अली असगर अ0स0 बरामद हुआ जिसमें अंजुमन अज़ादरिया कदीम बरदूअरिया,अंजुमने मकसदे हुसैनी सदुरुद्दीनपुर रन्नो,अंजुमन अज़ाये हुसैन दख्खिनपट्टी बबरखा,और बाहर से आई हुई अंजुमने गुलज़ारे पंजतन अईलाही चंदौली ने नौहा कहानी सीना ज़नी की जनाबे तनवीर हैदरी साहब सिपाह जनाब तनवीर साहब जौनपुरी जनाब रज़ा हुसैन साहब सम्मनदपुर आज़मगढ़ और नजफ़ साहब बाबरखवि ने नौहा पेश किया और आखिर में जनाब मौलाना ताबिश साहब ने तकरीर की जिसमे गहवारए अली असगर अ0स0 से अलम ए मुबारक का इत्तेसाल कराया गया। जुलूस में फैसल हसन तबरेज़,बाबू भाई ज़फर भाई बेलाल साहब हसनैन कमर दीपू आज़म ज़ैदी एजाज़ हैदर जौहर साहब सुल्तान हैदर और मोमनीन मौजूद रहे।
