व्यापार मण्डल ने किया मोदी का पुतला दहन



जौनपुर।  कोतवाली चौराहे पर अखिल भारतीय उधोग व्यापार मण्डल जौनपुर द्वारा केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया गया व्यापार मण्डल के लोग और आम व्यापारियो ने यह विरोध प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के 500 और 1000 के नोट को एकाएक कलरात्री 12 बजे से 500 और 1000 हजार के नोट के अमान्य घोषित करने के विरोध में व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि हम सभी लोग मोदी सरकार के काले धन के मुदे पर समर्थन करते है। परन्तु वहीं दुसरी तरफ केन्द्र की सरकार ने जो आम जन कि समस्याओ को नजर अंदाज करते हुए इस तुगलकी फरमान को जनता पर थोपने का काम किया है हम उसकी घोर निन्दा करते है।और इस संकट की घडी में हम आम व्यापरी व आम आदमी के कंघे से कंघा मिलाकर चलेगें। नगर अध्यक्ष अनवारुल हक गुड्डू व युवा जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने सयुक्त रुप से कहा कि केन्द्र कि यह जुमले बाज सरकार लोकसभा के आम चुनाव में काले धन को जो विदेशो में जमा है को हिन्दुस्तान लाकर प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15-15 लाख रुपये देने का वादा किया था वह वादा तो नहीं पुरा कर पायी। वंही दुसरी तरफ यह तानाशाही फैसला सुनाकर आम आदमी को परेसानी में डालने का काम किया है। जिला महामंत्री अशोक साहू व नगर महामंत्री संजय केडिया ने सयुक्त रुप से कहा की आज देश का आम आदमी केन्द्र सरकार के इस झुठ और फरेब से परेशान है। इस समय लोग शादी-विवाह के कार्योक्रमो हेतु खरीदारी में परेशान है और वंही दुसरी तरफ रोग से पीड़ित लोग तमाम नर्सिंग होम व दवा कि दुकानो के चक्कर काट रहे। परन्तु न लोगो को दवा उपलब्ध हो पा रही न ही लोग शादी-विवाह के समान खरीद पा रहे है। पुतला दहन के दौरान पुलिस और व्यापारी नेताओ में झडप हुई और ताना शाह पुलिस कर्मी लगभग दर्जनो व्यापारी नेताओं को पुलिस ने अपनी हिरासत घंटे भर बैठाये रखा। व्यापारीयो ने कोतवाली का घेराव किया तब जाकर व्यापारीयों को छोड़ा गया। इस दौरान उपस्थित लोगो में कृष्ण कुमार यादव, संतोष जायसवाल, राजू जायसवाल, पप्पू हरलालका, अमर बहादुर सेठ, राजेश यादव, जावेद सिद्दकी, कमालुदीन अंसारी, जीशान खान, धमेन्द्र अग्रहरी, विजय केडिया, रितेश साहू, प्रिन्स साह, निर्भय केडिया, शहजादे खां, दाउ जी, प्रवीण शाह, विनोद उमर, रुस्तम, अमन, अमित जायसवाल, योगेश साहू, इरफान मंसुरी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

news 3669514301253086111

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item