जिलाधिकारी ने दिव्यांग शिविर में तैनात अधिकारियों को दिया निर्देश
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_842.html
जौनपुर। डीएम भानुचन्द्र गोस्वामी ने बताया कि तिलकधारी महाविद्यालय के मैदान में विशाल दिव्यांग शिविर का प्रातः 10 बजे से आयोजित किया गया है जिसमें जनपद से आने वाले दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किया जायेगा। दिव्यांगो को पण्डाल में बैठने के लिए तीन ब्लाक बनाये गये है जिसमें जनपद से आने वाले दिव्यागों को बैठने की विकास खण्डवार अलग-अलग व्यवस्था की गई है। पण्डाल के प्रत्येक ब्लाक में शांति एवं विधि व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने हेतु एक-एक मजिस्ट्रेट तथा उनके सहातार्थ एक सहायक मजिस्टेªट तैनात किया है जो अपने-अपने ब्लाक में आने जाने वाले विकलांगों को निर्धारित स्थान पर बैठाने एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए उत्तरदायी होगे। जिलाधिकारी ने बताया कि ब्लाक ए के विकास खण्ड जौनपुर शहर, धर्मापुर, बक्शा, करंजाकला, सिकरारा एवं सिरकोनी वाले पूर्वी द्धार से अपने साधन से आयेगे। ब्लाक बी उत्तरी द्धार द्वितीय जो जलालपुर, मुफ्तीगंज, बदलापुर, मड़ियाहॅू, केराकत, रामनगर वाले आयेंगे तथा वापसी में ब्लाक बी वालो ंके लिए बीआरपी कालेज से बस के लिए व्यवस्था की गयी है। इसीप्रकार ब्लाक सी द्धार प्रथम वाले मछलीशहर, डोभी, रामपुर, महराजगंज, सुजानगंज, बरसठी, सुइथाकला, मुंगराबादशाहपुर, शाहगंज, खुटहन वाले के लिए आने की व्यवस्था की गयी है तथा इन विकास खण्ड वालों के लिए उत्तरी द्धार प्रथम से ही बस की व्यवस्था की गयी है। जिलाधिकारी ने सभी तैनात अधिकारियों को 8 बजे तक आने का निर्देश दिया है। खण्ड विकास अधिकारियों को कहा है कि 11 बजे तक दिव्यांगों को बैठने की सूचना दे। डीआईओएस भाष्कर मिश्र ने बताया कि एनसीसी कैडेट इस कार्य में पूर्ण सहयोग करेंगे। अपर पुलिस अधीक्षक नगर कमलेश दीक्षित ने पुलिस व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी द्वय उमाकान्त त्रिपाठी, रामसिंह, सीएमओ डा रविन्द्र कुमार, सिटी मजिस्टेªट रत्नाकर मिश्र, एलिम्को के महाप्रबन्धक पूर्व कर्नल पी के दुबे आदि उपस्थित रहे।

