ट्रेन की चपेट में से युवक की मौत
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_283.html
जौनपुर। जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के मिसिरपुर गांव के समीप रेलवे लाइन इलाहाबाद- जौनपुर रेल प्रखंड पर देर रात्रि ट्रेन के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। बताते है कि मिसिरपुर गांव निवासी 28 वर्षीय छोटन पुत्र स्वर्गीय राम स्वरूप कल देर रात में जफराबाद की तरफ से अपने घर आ रहा था कि मिसिरपुर गांव के समीप रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
