परिवर्तन लायेगी महाक्रान्ति दल
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_575.html
जौनपुर। नव गठित पार्टी महाँक्रांति दल की विशाल जन सभा थाना सिकरारा अंतर्गत गुदरीगंज चैराहे पर सम्पन्न हुई, जिसके मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी यादव रहे। उन्होने अपने वक्तव्य मेें कहा कि भारतवर्ष. की धरती पर जब-जब अत्याचार चरम पर हुआ है तब-तब कोई न कोई क्रांतिकारी विचारधारा के किसी न किसी का आगमन हुआ है जो परिवर्तन के पथ पर अग्रसर रहे है और सदैव ही रहेगें । जन सभा मे भब्य भोजपुरी बिरहा के तमाम कलाकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम मे आयोजक सुर्यनाथ यादव, सुरेन्द्र गुप्ता,दिनेश कुमार यादव एव जिले के कार्यकारिणी के सारे सदस्य उपस्थित रहे।

