कार्यक्रम तक शहर में प्रवेश नही करेगे भारी वाहन
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_330.html
जौनपुर। नगर के टीडी कालेज में दिव्यागजनों को दिव्यांग सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम के दृष्टिगत यातायात पुलिस द्वारा रुट डायवर्जन की व्यवस्था की गयी है । उक्त कार्यक्रम में सम्भावित भीड़ के दृष्टिगत सुचारु यातायात व्यवस्था हेतु निम्नलिखित रुट डायवर्जन किया गया है । यह डायवर्जन गुरूवार को प्रातः काल पांच बजे से ही प्रभावी हो जायेगा तथा कार्यक्रम प्रारम्भ होने से लेकर समाप्त होने तक किसी भी वाहन को शहर की तरफ कदापि न आने दिया जायेगा । इलाहाबाद से आने वाले वाहनों जो गोरखपुर की तरफ जाने वाली हों उन्हे मुंगराबादशाहपुर से सुजानगंज महराजगंज होते हुये भेजा जायेगा । इलाहाबाद /लखनऊ से वाराणसी जाने वाले वाहनों जो मुरादगंज तिराहा होते हुये वाराणसी भेजा जायेगा । आजमगढ से वाराणसी जाने वाले वाहनों को प्रसाद स्कूल तिराहे से केराकत चन्दवक होते हुये वाराणसी भेजा जायेगा । वाराणसी से जाने वाले सभी वाहनो को जलालपुर चौराहे से वाये तरफ थानागद्दी होते हुए जनपद आजमगढ हेतु भेजा जायेगा तथा दाहिने तरफ से मडियाहू होते हुये लखनऊ इलाहाबाद भेजा जायेगा ।

