जिला वालीबाल संघ की बैठक में चैम्पियनशिप पर चर्चा
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_650.html
जौनपुर। जिला वालीबाल संघ की बैठक रविवार को नगर के टीडी इण्टर कालेज में हुई जहां निर्णय हुआ कि 19 व 20 नवम्बर को जिला वालीबाल चैम्पियनशिप होगी। प्रतियोगिता के लिये जनपदस्तरीय टीम चयनित होगी जिसके लिये ट्रायल होगी। चयनित खिलाड़ी आगामी 28 नवम्बर से 2 दिसम्बर तक नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश सीनियर वालीबाल चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगे। बैठक की अध्यक्षता रमेश चन्द्र सिंह एवं संचालन विजय सिंह बागी ने किया। इस अवसर पर साहब लाल यादव, आलोक सिंह, सुरेश यादव, वीरेन्द्र यादव, अजय सिंह, संजय यादव, चन्द्रशेखर उपाध्याय, हर्ष सिंह, संजय राय, नीरज सिंह, महबूब अली आदि उपस्थित रहे।

