केसरवानी परिवार ने किया शनिदेव व हनुमान जी का वार्षिक श्रृंगार
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_356.html
जौनपुर। समाजसेविका श्रीमती शकुंतला देवी द्वारा नगर के कोतवाली चौराहे पर स्थित संकट मोचन मन्दिर में स्थापित श्री शनि देव जी महाराज एवं श्री हनुमान जी महाराज का भव्य वार्षिक श्रृंगार किया गया। हर वर्ष होने वाला यह श्रृंगार एवं पूजा-पाठ इस वर्ष लखनऊ निवासी शेष कुमार की पत्नी मधु केसरवानी द्वारा किया गया। जनपद के वरिष्ठ चिकित्सक डा. मोहन लाल केसरवानी की सानिध्य में सम्पन्न हुये इस अनुष्ठान के बाद उपस्थित लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगांे ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन करने के उपरांत परिवार के सुख-समृद्धि की कामना किया। इस अवसर पर आनन्द मोहन केसरवानी, कल्पना केसरवानी, आराधना केसरवानी सहित परिवार के समस्त महिला, पुरूष, युवा, बच्चे के अलावा क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अन्त में डा. हृदय मोहन केसरवानी ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
