फ़ोटो स्टेट के दुकानदारो की रही चादी
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_476.html
मछलीशहर। स्थानीय नगर के तमाम फ़ोटो स्टेट के स्वामी ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए मनमाफी पैसा ग्राहकों से वसूल किया जिसके चलते कुछ दुकानदार व् ग्राहकों के बीच नोकझोक होने के बाद मामला कोतवाल तक पहुचने के बाद कोतवाल मौके पर पहुचकर दुकानदार को खरीखोटी सुनाते हुए नियमानुसार पैसा लेने की हिदायत दी।बताते है कि सरकार द्वारा हजार व् पाँच सौ की नोट पर प्रतिबंध लगाने के बाद बैंको द्वारा एक पन्ना ग्राहकों को दिया गया जिस पर सभी सुचना लिखा था और ग्राहक उसे फ़ोटो स्टेट कराकर अपने नोट को अंकित करके बैंक में जमा करने को कहा गया था।ग्राहक जब फ़ोटो स्टेट कराने के लिए दूकान पर पहुचे तो फ़ोटो स्टेट के स्वामी 2 रूपये कॉपी लेने के बजाय 5 रुपए लेने लगे।जिसकी शिकायत मिलने के बाद कोतवाल डीएन उपाध्याय मौके पर पहुच कर फ़ोटो स्टेट के स्वामी को खरी खोटी सुनाने के बाद नियमानुसार पैसा लेने की हिदायत दी।
