दबंग युवक से गरीब परिवार परेशान

 जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के रूहट्टा निवासी राधिका देवी ने पुलिस से लिखित शिकायत करते हुये दबंग युवक के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया है। पीड़िता राधिका देवी पत्नी प्रदीप कुमार के अनुसार मोहल्ले के ही एक युवक द्वारा उसे, उसके पुत्र को आये दिन परेशान किया जाता है। विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो जाता है। उसकी दबंगई से तंग आकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत किया। मालूम हो कि पीड़िता दूसरों के घर में झाड़ू-पोछा व बर्तन की सफाई करके अपना और परिवार का पेट पालती है।

Related

news 301496476176390177

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item