शाहगंज पुलिस के उत्पीड़न से परेशान हैं ठेला-खोमचा वाले
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_233.html
जौनपुर। शाहगंज कोतवाली पुलिस से इस समय कस्बे के गरीब परेशान हैं जो अपना व परिवार का पेट पालने के लिये दर-दर भटक रहे हैं। कोतवाली के जवानों द्वारा आये दिन लाठी भांज दिया जा रहा है जिसके चलते सड़क के किनारे ठेला-खोमचा लगाकर पेट पालने वाले गरीब परेशान हो गये हैं। पीड़ितों की मानें तो उक्त कोतवाली पर तैनात कुछ जवान बिना मतलब के आकर लाठी भांज देते हैं जो मेला व त्योहार के दौरान उनसे धनउगाही भी करते हैं। पुलिसिया उत्पीड़न से ठेला-खोमचा सहित अन्य गरीब दुकानदारों के समक्ष इस समय घोर संकट आ गया है। एक तो नोटबंदी ने उनकी कमर तोड़ दी है, ऊपर से कोतवाली पुलिस के उत्पीड़न से उन पर दोहरी मार पड़ रही है जिनकी आवाज सुनने वाला कोई नहीं है। वहीं दूसरी ओर नगर में जोरदार चर्चा है कि इस समय कोतवाली पुलिस एकदम हिटलरशाही कर रही है जो पूर्व में कभी भी ऐसा नहीं कर रही थी। क्षेत्रीय लोगांे ने आरक्षी अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराते हुये उत्पीड़न करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया है।
