जायसवाल समाज ने मनायी इतिहासकार डा. काशी प्रसाद की जयंती
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_854.html
स्वजातीय बंधुओं ने कहा- डा. जायसवाल को दिया जाय ‘भारत रत्न’
जौनपुर। जायसवाल समाज सेवा समिति के बैनर तले प्रख्यात इतिहासकार एवं शिक्षाविद डा. काशी प्रसाद जायसवाल की जयंती स्व. शीलचन्द जायसवाल एडवोकेट के आवास पर मनायी गयी जहां सर्वप्रथम डा. जायसवाल के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात् मुख्य वक्ता प्यारे लाल गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि डा. जायसवाल ने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व से समाज को एक नयी दिशा दी है। इनकी प्रमुख कृतियां हिन्दू पॉलिटी, इम्पीरियल हिस्ट्री ऑफ इण्डिया, डार्क एज इन इण्डिया सहित अन्य हैं। इसी क्रम में मुम्बई से पधारे मुख्य अतिथि संजय जायसवाल राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जायसवाल समाज ने डा. जायसवाल की प्रतिमा शहर में स्थापित करने की मांग किया। साथ ही जिलाध्यक्ष इं. विजय जायसवाल ने कहा कि आज हमें डा. साहब के आदर्शों से प्रेरणा लेकर उनके बताये मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। युवा नेता श्रवण जायसवाल ने बताया कि भारत सरकार ने डा. जायसवाल के सम्मान में डाक टिकट जारी किया है। अन्त में सभी ने एक स्वर मंे कहा कि महोदधि डा. जायसवाल को ‘भारत रत्न’ से विभूषित किया जाना चाहिये। इसके अलावा दुलारे लाल जायसवाल, ओम प्रकाश गुप्ता, ध्रुव जायसवाल, अजयनाथ जायसवाल, विजय जायसवाल, संदीप कुमार, अतुल जायसवाल, सुग्रीव जायसवाल सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा नेता इं. कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू, अनिल सहारा, हेमन्त जायसवाल, रमेश जायसवाल, सूरज जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष पवन जायसवाल के अलावा तमाम स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुरेन्द्र जायसवाल ने किया। अन्त में कार्यक्रम संयोजक रोहन जायसवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।