हौंसलाबुलंद चोरों ने मन्दिर में की चोरी
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_67.html
जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के उर्दू बाजार में स्थित दो मंदिरों में हौंसलाबुलंद चोरों ने चोरी कर लिया जिसकी जानकारी शनिवार को सुबह होने पर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश भड़क उठा। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने मोहल्ले में स्थित रानी धनदेई कोठी के पास स्थित हनुमान मन्दिर व जगन्नाथ मन्दिर का दानपेटी, घण्टे सहित अन्य सामानों को पार किया है। चोरी की जानकारी आज सुबह हुई तो मन्दिर पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी। जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गयी और हमेशा की तरह मौका-मुआयना करके चली गयी। समाचार लिखे जाने तक चोरी के सम्बन्ध में पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लग सकी थी। मालूम हो कि इस समय क्षेत्र में चोर-उचक्के काफी सक्रिय हैं जो इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं।

