सरायपोख्ता क्षेत्र में उचक्कों का जमघट, पुलिस मूकदर्शक



 जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सरायपोख्ता पुलिस चौकी अन्तर्गत नईगंज मोहल्ले में अराजक तत्वों व उचक्कों का जमघट लगने और उनके कारनामों से राहगीर सहित क्षेत्र लोग दहशत में हैं। आये दिन छिनैती, मारपीट, छेड़खानी की घटनाओं के बाद भी पुलिस की आंखें नहीं खुल रही है। बता दें कि नईगंज तिराहे के पास शाम होते ही आधा दर्जन से अधिक अराजक तत्व जमा हो जाते हैं जिनकी राहगीरों को परेशान करना आदत बन गयी है। उनके दहशत का आलम यह है कि कोई शिकायत तक नहीं करता है। बीते 29 अक्टूबर को मुरादगंज निवासी बचत अभिकर्ता विनय श्रीवास्तव घर जा रहे थे कि तभी उचक्कों ने उनके पास से 5 हजार रूपया व मोबाइल छीन लिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी तो कोबरा की टीम ने पहुंचकर छानबीन किया लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी। पीड़ित ने इसकी शिकायत आरक्षी अधीक्षक से किया लेकिन इसके बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की गयी। उचक्कों का इससे हौसला बढ़ा हुआ है। इसको देखकर लगता है कि किसी दिन वे बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।

Related

news 2941644927456133916

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item