असफलता ही सफलता की कुंजी है : सीमा द्विवेदी

 मछलीशहर : विधायक मुंगराबादशाहपुर सीमा द्विवेदी ने कहा कि असफलता ही सफलता की कुंजी है ।असफलता से न घबराकर और कड़ी मेहनत से लक्ष्य की तरफ बढ़ना चाहिये ।निराशा का भाव कभी मन में नहीं आये यही खेल भावना है । होरिलराव इंटर कालेज कुंवरपुर में दो दिवसीय जनपदीय रैली के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक ने आगे कहा कि स्काउट्स /गाइड्स के माध्यम से अनुशासन , सेवाभाव की सीख मिलती है ।जो मनुष्य को समाज व देश के लिए सफल इंसान बनकर जीने की कला सिखाता है ।अध्यक्षता कर रहे राज्यपाल से पुरस्कृत रणजीत सिंह ने कहा कि भाईचारा की भावना की प्रेणना बच्चों से मिलती है । कोई असमानता नजर नही आती ।यही भावना समाज देश के लिए हितकर है ।इस अवसर पर प्रबन्धक रामप्रताप सिंह ,प्रधानचार्य राम नयन सिंह ने विचार व्यक्त किया ।सभी विजेताओ को पुरस्कार व प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह दिया गया । कुमारी वंदना शर्मा सहित अन्य बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।इस अवसर पर धर्मदेव सिंह , नरेंद्र बहादुर सिंह , डा0 चन्द्रकला सिंह , प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह , जे पी सिंह ,आर डी सिंह , संजय चौबे , राकेश मिश्रा , शैलेन्द्र सिंह , देवेन्द्र नाथ दीक्षित , रविन्द्र नाथ शर्मा , हरीश यादव,धर्मचन्द्र गुप्ता आदि उपस्थित थे ।संचालन राकेश मिश्रा ने किया ।

Related

news 2563399247763570609

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item