पेटीएम के इस्तेमाल से मिलेगी बैंको में लाइन लगाने से निजात
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_718.html
जौनपुर। जहा फुटकर और रुपयो की किल्लत लोग झेल रहे है वही अब दुकानदार और उपभोक्ता कैश लेस का माध्यम तलाश रहे है, ऐसे में टी डी कालेज रोड पर 40 वर्षो से कृष्णा स्टूडियो के मालिक हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने अखबारों में पेटीएम का विज्ञापन देख इससे जुड़ने का फैसला किया, कुछ ही दिनों में पेटीएम ने क्यू आर कोड स्टूडियो के पते पर भेज दिया अब कोई भी ग्राहक स्टूडियो पर किसी भी तरह का भुगतान पेटीएम के माध्यम से कर सकता है।

