पांच मुकदमों का सुलह समझौते से निस्तारण
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_427.html
जौनपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशों के अनुक्रम में स्थापित मध्यस्थता सुलह समझौता केन्द्र न्यायालय के संधिकर्ता डॉ0 दिलीप कुमार सिंह द्वारा शिवदेवी प्रति सर्वेश एवं अन्य तथा रेजा बनाम नरेन्द्र एवं अन्य में दहेज प्रतिषेध, घरेलू हिंसा, भरण पोषण एवं विदाई के पांच मुकदमों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर कर दिया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्राधिकरण एवं जिला जज नन्दलाल, सचिव राजीव कुमार पालीवाल, उभय पक्ष के अधिवक्तागण तथा प्राधिकरण के कर्मचारी के रामजियावन, जितेन्द्र कुमार एवं राजेश कुमार सहित उभयपक्षों के लोग एवं मध्यस्थगण उपस्थित रहे।

