प्रधान पति पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_843.html
जौनपुर । ग्राम प्रधान पति पर जबरदस्त गोलीबारी करके प्राणघातक हमला करने के दूसरे आरोपी को सरायखाजा थाने की पुलिस ने आज सुबह मेहरावा रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिए है।
मालूम हो कि बीते 3 नवम्बर की सुबह सरायखाजा थाना क्षेत्र धौरइल गांव की प्रधान के पति विनोद यादव को चुनावी रंजिश के कारण जान से मारने की नियत से गोली मारी गई थी। इस मामले आज सरायखाजा पुलिस ने दूसरे आरोपी विकास सिंह उर्फ़ विक्कू पुत्र लालसाहब को गिरफ्तार करके धारा 147,148,307,120b ipc तहत जेल भेज दिया।
