10 दिसम्बर तक शौचालय का निर्माण न कराने वाले ग्राम पंचायत अधिकारी होंगे दंडित : डीएम

जौनपुर।  जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में प्रेक्षागृह में आयोजित आज प्रातः 8 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक 11 विकास खण्डों के एक-एक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया। इसीप्रकार अपरान्ह 3 बजे से 6 बजे तक 10 विकास खण्डों के एक-एक पंचायत सेक्रेटरी से राष्ट्रीय कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत शौचालयो का निर्माण कार्य एवं कर्मचारियों द्वारा गोद लिये गये ग्राम पंचायतों को ओ0डी0एफ0 किये जाने तथा अन्य विभागीय कार्यो की प्रगति की समीक्षा हेतु जनपद के समस्त विकास खण्डों में कार्यरत सहायक विकास अधिकारी (पं0)/ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी से समीक्षा किया। उन्होंने बताया कि स्वच्छता बहुत जरूरी है तथा गन्दगी एक अभिशाप है खुले मे शौच करने से अनेक प्रकार की बीमारियां फैलती है जिलाधिकारी ने सभी सेक्रेटरी/एडीओ पंचायत/वीडीओ को स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए स्वच्छता पर जोर देते ह़ुए निर्देशित किया कि सभी चयन पात्रो के घर पर 10 दिसम्बर  तक शौचालय अवश्य बनवाकर गांव को ओडीएफ करवाए। जिलाधिकारी ने कहा कि गोद लिए गांव में 25 युवक तथा 25 युवतिया वर्ष 10 से 18 वर्ष की एवं 18 वर्ष से अधिक उम्र की एक कमेटी तथा एक कमेटी 50 वर्ष के उपर वालों की गठन कर गांव की निगरानी कराई जाय। एक स्वच्छता प्रेरक का चयन निगरानी समिति द्वारा किया जायेगा जिसकों प्रति शौचालय बनवाने पर 75 रू0 तथा 3 से 6 माह तक निगरानी करने पर भी 75 रू0 देय होगा। जिलाधिकारी ने गांव वालों को भी कहा कि इस कार्यो में पूर्ण सहयोग करे। जिलाधिकारी ने ओडीएफ कार्य तथा अन्य कार्यो की पंचायत सेक्रेटरीवार समीक्षा किया तथा मुख्य विकास अधिकारी शीतला प्रसाद श्रीवास्तव को विकास खण्ड सिकरारा के घपराहा गांव का, उपजिलाधिकारी सदर आर के पटेल को इंदरैया रसैना गांव का तथा खण्ड विकास अधिकारी सिकरारा मझौली गांव को, खण्ड विकास अधिकारी करंजाकला करसावॉ में 5 लाख के कराए गये कार्यो की आज ही जॉचकर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सिकरारा विकास खण्ड के शाहपुर के सेक्रेटरी फुलचन्द्र पाल का वेतन रोकने का निर्देश दिया। सभी सेक्रेटरी किसी विकास कार्य में आ रही परेशानी/समस्या को तत्काल एडीओ/वीडीओ को अवगत कराएगे तथा वीडीओ सम्बन्धित उपजिलाधिकारी को दूरभाष पर वार्ता कर समस्या का निदान करायेगे। जिलाधिकारी ने बताया कि 10 दिसम्बर से 15 दिसम्बर के बीच ओडीएफ गांव की समीक्षा की जायेगी। धन निकालकर कार्य न करने वाले के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया। जिला पंचायत राज अधिकारी/पीडी जगदीश त्रिपाठी ने बताया कि 258 गोद लिए गांव में 4 कमेटियों का गठन कर 20 नवम्बर तक तथा मिस्त्री/मजदूर का प्रशिक्षण विकास खण्डों पर कराए। परियोजना समन्वय अनूप सिंह ने शौचालय के मानक तथा अन्य नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। इस अवसर पर सीडीओ शीतला प्रसाद, डीडीओ दयाराम, उपायुक्त मनरेगा संजय पाण्डेय, उपायुक्त स्वतः रोजगार कमलेश कुमार सोनी, राहुल सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

news 2620306204791497055

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item