पूरी दुनिया में हजरत अब्बास जैसा भाई दूसरा नहीं : मौलाना मजाहिर
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_500.html
जौनपुर। नगर के विभिन्न मोहल्लों में शुक्रवार को 17 सफर का जुलूस निकाला गया। जिसमें लोगों ने नौहा मातम कर शहीदाने करबला को नजराने अकीदत पेश किया। जुलूस में ताबूत, जुलजनाह व शबीहे बरामद की गयी। मोहल्ला पानदरीबा स्थित मीरघर इमाम बारगाह में 72 ताबूत के जुलूस का निकाला गया। जुलूस की मजलिस मौलाना सैय्यद अतहर अब्बास कोलकाता ने खिताब किया। इसके बाद 72 ताबूत का ताअर्रुफ कैसर नवाब ने कराया। इस मौके पर
जुलूस का संचालन इंजीनियर अली कमेटी के अध्यक्ष मुर्तज़ा, फैज़, गुलाम अब्बास ज़ैदी रविश, सैय्यद हैदर अब्बास नौशू सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
इसी क्रम में नगर के मोहल्ला मीरमस्त में मोहम्मद मेंहदी लड्डन के आवास स्थित इमाम बारगाह से 17 सफर का कदीम जुलूस निकाला गया। जुलूस नवाब युसूफ रोड, उर्दू बाजार होते हुए कंचन बीबी के इमाम बारगाह में समाप्त हुआ। इससे पूर्व मजलिस का आगाज मोहम्मद मुस्लिम मरहूम के हमनवा ने सोजख्वानी से किया। पेशख्वानी नजमी, मेंहदी शिराजी ने किया। लखनऊ से आये मौलाना मजाहिर अली ने मजलिस को खेताब करते हुए कहा कि करबला में इमाम हुसैन के छोटे भाई हजरत अब्बास ने अपनी भतीजी जनाबे सकीना की प्यास बुझाने के लिए नहरे फरात पर कब्जा कर भतीजी को पानी पिलाने के लिए रवाना हुए यजीदी फौजो ने उन्हें घेर कर शहीद कर दिया। पूरी दुनिया में हजरत अब्बास जैसा भाई कोई पैदा नहीं हुआ। जुलूस में अंजुमन हुसैनियां, कौसरिया, सज्जादिया, जाफरिया, जाफरी, हैदरी, शम्मे हुसैनी नौहा मातम करती हुई जुलूस को लेकर मीरमस्त, नवाबयूसुफ रोड होते हुए इमाम बारगाह कंचन बीबी पहुंची। यहां भी एक तकरीर हुई, जिसके बाद शबीहे तुरबत को अलम मुबारक से मिलाया गया। इस मौके पर मौलाना सै. नेसार मेंहदी, ताबिश, मीसम अली, अजमी मेंहदी, मालिक, डा. इंतेजार मेहदी, पूर्व सभासद शाहिद मेहदी मौजूद रहे। वहीं देर रात मुफ्ती मोहल्ला स्थित मुफ्ती हाउस में मजलिस का आयोजन किया गया। जिसे कलकता से आये मौ. अतहर अब्बास ने खिताब किया। मजलिस के बाद अंजुमन जुल्फेकारिया ने नौहाख्वानी और जंजीर का मातम किया। जिसके बाद जुलजनाह व ताबूत बरामद किया गया।
हुसैनिया मीरघर बज़ारभुवा जौनपुर में सोगवारे शोहदाये कर्बला कमेटी(रजिo) द्वारा 72 ताबूत का जुलूस अपनी रवायत के हिसाब से मुनक्कीद हुआ जुलुस की नेज़ामत इंजीनियर अली नकी साहब ने की मजलिस को आली जनाब मौलाना अतहर अब्बास साहब किब्ला नमाज़े जुमा कोलकाता ने फरमाया और मजलिस के बाद हिंदुस्तान के मशहूर शायर जनाब कैसर नवाब साहब जौनपुरी ने 72 ताबूत का तार्रुफ़ ज़ायरीन को कराया कमेटी के अध्यक्ष मुर्तज़ा संघठन मंत्री फैज़ सचिव गुलाम अब्बास ज़ैदी रविश ने आये हुए तमाम ज़ायरीनो का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया और आइन्दा साल और भव्य इन्तज़ाम होगा सरपरस्त सैय्यद हैदर अब्बास नौशू ।

