सपा सरकार में ही महिलाओं को मिला सम्मान :सुमन
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_440.html
मछलीशहर : राज्यमन्त्री व महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुमन यादव ने कहा कि सपा सरकार महिलाओं की विशेष हितैषी है । सपा सरकार ने ही महिलाओं को मान, सम्मान ,सुरक्षा , रोजगार व् सरकारी नौकरी देकर आत्मनिर्भर बनाया ।अन्य दलों के नेता तो केवल महिलाओ के प्रति दिखावटी घोषणाएं किया करते है।
उक्त बाते महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन यादव ने सिचाई विभाग के डाक बंगले में पत्रकार वार्ता में कही।उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं को मुखिया मानने की परम्परा सपा ने शुरू किया ।राशनकार्ड में महिला मुखिया का नाम आया ।प्रदेश की 45 लाख महिलाओं को समाजवादी पेंशन मिला ।महिलाओं के लिये 1090 सेवा की शुरुवात की सबने सराहना किया ।एसिड अटैक के लिये रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार , सम्मान कोष महिलाओं के सम्मान का प्रतीक है।सुमन यादव ने कहा कि 23 नवम्बर को गाजीपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव मुख्यमन्त्री व प्रदेश उपाध्यक्ष एक मंच पर पूर्वांचल में विधानसभा चुनावी रैली का शुभारम्भ करेगे ।मछलीशहर विधानसभा का प्रभारी की जिम्मेदारी मुझे सौपी गयी है ।कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक कर रैली को सफल बनाने की रणनीति पर विचार होगा । सपा सरकार की उपलब्धियां जनजन तक पहुचाने का निर्देश जारी किया गया है ।मुझे पूरा विश्वास है कि प्रदेश की जनता एक बार फिर सपा को मौक़ा देगी ।अखिलेश यादव बेहतर मुख्यमंत्री सिद्ध होंगे ।इस अवसर पर भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे ।

