चेयरमैन ने लगाया कोतवाली पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_247.html
मछलीशहर। कस्बे में एक जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।जहां कोतवाली में एसआई सगीर द्वारा चेयरमैन संजय कुमार जायसवाल सहित 25 समर्थकों पर गुरुवार को मुकदमा दर्ज कराया गया वहीँ दूसरी तरफ नगर पंचायत अध्यक्ष ने भी कस्बा इंचार्ज सगीर अहमद पर भी दुर्व्यवहार व धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार करते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दिए।लेकिन कोतवाली पुलिस द्वारा एसआई का नाम तहरीर से हटाने की बात करते हुए कहा कि जब तक पुलिस का नाम नही हटेगा तब तक मुकदमा पंजीकृत नही होगा और तहरीर वापस कर दिया।तहरीर वापस होने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल ने आईजी व् एसपी सहित उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर एसआई के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने की माग करते हुए आरोप लगाया कि नगर में विवादित जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण के मामले में बीच बचाव करने पहुचा तो विपक्षीगण व कस्बा इंचार्ज ने मुझसे विवाद किया करते हुए भद्दी भद्दी गालियां दिया तथा फर्जी मुकदमें में फंसाने एवं जान से मारने की धमकी दिया ।जिससे मानसिक आघात पहुंचा है।

