बारात से तीन बाइक चोरी
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_128.html
जलालपुर( जौनपुर )स्थानीय थाना क्षेत्र के मेघपुर गांव मे बारात से गुरुवार की रात्रि में तीन व्यक्तियों की बाइक चोरी हो गयी। बताते है कि मेघपुर गांव निवासी ओम प्रकाश पटेल की लड़की की शादी में सुरेश चंद पटेल निवासी बल्लीपुर नोनारी थाना नेवढिया से बारात आयी हुई थी ।रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे जनवासे से बारात द्वार पूजा के लिए गयी। तभी बाइक चोरों ने तीनों बाइक पर हाथ साफ कर दिया ।जब बारात द्वारपूजा के बाद वापस जनवासे मे आयी तो वहां पर हंसराज पटेल पुत्र राम सकल पटेल निवासी करमौवा थाना नेवढ़िया जिनकी बाइक नंबर यू0पी062 ,ए एच 9269 तथा आशीष पटेल पुत्र राजेंद्र पटेल निवासी नामापुर थाना बड़ागांव वाराणसी जिनकी बाइक नंबर यूपी 65 बी0आर07685 एवं नक्षत्र धारी पटेल पुत्र बंशनरायन पटेल ग्राम शाहदुल्लापुर थाना नेवढ़िया जौनपुर जिनका वाइक नम्बर यू0पी0 62 वाई 4426 अपनी अपनी बाइक खड़ा न देख उनके होश उड़ गये।उपरोक्त लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय थाने पर दे दिया है। पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर जांच पड़ताल में जुट गयी है।
