व्यवसायी को सम्मोहित करके ले भागे आधा दर्जन सोने की अंगूठी

  मछलीशहर।  नगर के पुरानी बाजार मोहल्ले मे स्थित स्वर्ण व्यवसायी देवीप्रसाद गुप्ता एन्ड सन्स की दुकान पर दोपहर मे अपाचे मोटरसाइकल से दो लोग पहुँचे और अंगूठी दिखाने को कहा । व्यवसायी ने काउंटर पर कई अंगूठियाॅ निकालकर रख दी। दुकान पर अकेले आये युवक ने , व्यवसायी के सामने ताबीज टाइप की कोई चीज निकाली और उसे पकड़ा कर वापस ले लिया ।दुकान के बाहर बाइक पर बैठे अपने साथी को दिखाने के नाम पर छहः अंगूठियाॅ ले ली और बाहर निकलते ही दोनों भाग निकले । व्यवसायी का कहना है कि पता नहीं क्या कर दिया था कि वे चाहकर भी शोर नहीं मचा सके। व्यवसायी ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी के फुटेज निकलवाकर कार्यवाही मे लगी है।

Related

news 7786797951360268335

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item