मनोज तिवारी तहसील संघ के अध्यक्ष निर्वाचित
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_519.html
मछलीशहर। स्थानीय तहसील में लेखपाल संघ के अध्यक्ष पद के लिये शुक्रवार को हुए चुनाव में मनोज कुमार तिवारी अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी बृजेश यादव को 23 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद के लिये निर्वाचित घोषित किये गये ।
तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष सुरेश यादव की डेंगू से हुई मौत के बाद लाल चन्द्र गौतम कार्यवाहक लेखपाल की जिम्मेदारी कई महीने से सम्भाल रहे थे।जिसके बाद शुक्रवार को लेखपाल संघ के सभागार में लेखपाल संघ का चुनाव संम्पन्न हुआ। जिसमें कुल 165 लेखपालो में से 150 लेखपालो ने मतदान किया। जिसमे मनोज कुमार तिवारी 75 मत पाकर निर्वाचित घोषित किये गये । निकटतम प्रतिद्वदी बृजेश यादव को 52 मत मिला।वहीँ राजेश श्रीवास्तव को मात्र 23 मतों से सन्तोष करना पड़ा ।चुनाव अधिकारी जिला कोषाध्यक्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय व सहायक चुनाव अधिकारी जिला कनिष्ठ उपाध्यक्ष जयचन्द की देखरेख में चुनाव संम्पन्न हुआ । निर्वाचित पदाधिकारी को लेखपाल जनार्दन मिश्र , सन्तोष त्रिपाठी , दुर्गेश यादव , विनोद सिंह सहित सभी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया ।अधिवक्ताओं ने भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दिया।इससे पहले सुबह संघ के नए अध्यक्ष के लिए मनोज कुमार तिवारी राजेश श्रीवास्तव एंव बृजेश यादव ने अपना अपना नामांकन कर चुनाव में ताल ठोक दिया जिसके पश्यात मतदान होना आवश्यक होने पर मतदान कराना पड़ा।

