सपा सरकार का चेहरा बदलने की यात्रा है भाजपा की परिवर्तन यात्राः अनीता सिद्धार्थ

 जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा सूबे की सपा सरकार का चेहरा बदलने की यात्रा नहीं है। यह उत्तर प्रदेश में जमीनी स्तर पर विकास के परिवर्तन की यात्रा है। उक्त बातें भाजपा नेत्री व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता सिद्धार्थ ने शुक्रवार को दर्जनों गांवों का भ्रमण करने के दौरान एक जगह आयोजित चौपाल में कहीं। सैकड़ों महिलाओं सहित तमाम लोगों की भीड़ के बीच उन्होंने कहा कि मैं आह्वान करना चाहती हूं कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को महिलाओं के अधिकार एवं उनकी सुरक्षा का मुद्दा बनाया जाय। यह चुनाव गुण्डागर्दी और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के साथ महिलाओं के सम्मान की रक्षा का भी चुनाव बने। इसके पहले उन्होंने सदर विधानसभा क्षेत्र के मनेछा, खुदौली, रुधौली, अजनपुर, टिकरी खुर्द, नौली समेत दर्जनों गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा की परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने की अपील भी किया। इस अवसर पर उनके साथ अच्छे लाल बिन्द, बृजेश यादव, संगीता बिन्द, सुनीता देवी के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

news 992202929489327961

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item