योग्य प्रत्याशियों के पक्ष में खडा होगा अखिल भारतीय यादव महासंघ : डॉ. ब्रजेश
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_75.html
जौनपुर। अखिल भारतीय यादव महासंघ किसी भी राजनैतिक दल का पिछलग्गू नहीं है। यादव महासंघ समाज में व्याप्त अंधविश्वास व कुरीतियों को दूर कर राष्ट्रीय एकता व अखण्डता कायम करने का एक सशक्त मंच है। उक्त विचार अखिल भारतीय युवा यादव महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ब्रजेश कुमार यदुवंशी ने कलेक्ट्रेट तिराहे पर स्थित कार्यालय पर जिला युवा यादव महासंघ द्वारा आयोजित ‘वैचारिक गोष्ठी’ में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये। डॉ. यदुवंशी ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में यादव महासंघ उसी प्रत्याशी का साथ देगा जो प्रत्याशी क्षेत्र के विकास हेतु कृत संकल्पित होगा। साथ ही साथ यादव महासंघ की टोली क्षेत्रवार सम्पर्क करके सुयोग्य प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील करेगा। वैचारिक गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय यादव महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजीत यादव ने कहा कि यादव समाज को एकजुट होने की जरूरत है। जल्द ही यादव महासंघ राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में सम्मेलन आयोजित करेगा। उन्होंने यादव महासंघ के पदाधिकारियों का आह्वान किया कि इसके लिए अभी से तैयारी में जुट जाएं। कार्यक्रम आयोजक युवा यादव महासंघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव (सभासद) ने अखिल भारतीय यादव महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजीत यादव व युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ब्रजेश कुमार यदुवंशी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही आये हुए लोगों का आभार प्रकट किया। वैचारिक गोष्ठी को सम्बोधित करने वालों में मुख्य रूप से रघुनाथ यादव, रामकेश यादव, ओंकार सिंह यादव, रामधनी यादव एडवोकेट, राम प्रकाश यादव, राजबहादुर यादव रहे। इस अवसर पर राजेश यादव, यादव विजय, विजय शंकर यादव, वेद प्रकाश यादव, दिनेश कुमार यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन कपिलराज यदुवंशी ने किया

