समारोह पूर्वक बटा गया महिलाओ को राशन कार्ड
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_20.html
जौनपुर। खाद्य एवं रसद आयुक्त 0प्र0 के आदेशानुसार एवं जिलाधिकारी भानुचन्द गोस्वामी के निर्देश पर आज कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में नगर क्षेत्र के 11 दुकानों के कुल 236 कार्डधारकों को नया पात्र गृहस्थी राशन कार्ड जिला पूर्ति अधिकारी डॉ0 राकेश कुमार तिवारी द्वारा वितरित किया गया। इस अवसर पर 11 पंक्तियों में 11 आपूर्ति निरीक्षक की देखरेख में कार्ड का वितरण किया गया जिसमें ए0आर0ओ0 अरूण कुमार 58, आपूर्ति निरीक्षक मनोज पाण्डेय 38, योगेश उपाध्याय 15, सतीश कन्नौजिया 16, सुधांशु त्रिपाठी 28, रत्नेश श्रीवास्तव 8, एन0के0यादव 18, मदन किशोर 9, विवेक कुशवाहा 36, संजय यादव द्वारा 10 कुल 236 पात्र गृहस्थी राशन कार्ड का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में तुफैल अहमद, मुईनुद्दीन का विशेष योगदान रहा।
