जिलाधिकारी ने प्रशिक्षु आई.ए.एस. को विकास योजनाओं की दी जानकारी
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_98.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानुचन्द गोस्वामी की अध्यक्षता में आज देर रात कलेक्ट्रेट सभागार में भारतीय प्रशासनिक सेवा प्रशिक्षण केन्द्र मंसूरी से आये 29 आई.ए.एस. प्रशिक्षुओं के साथ बैठक कर भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया। मनरेगा, लोहिया आवास, प्रधानमंत्री आवास, सांसद निधि, विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि, डा0 राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण विकास योजना, स्वच्छ पेयजल, समाजवादी पेंशन, राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, विकलांग पेंशन, कामधेनु, मिनी कामधेनु, माइक्रो कामधेनु डेयरी योजना, 102, 108 एम्बुलेन्स सेवा, जननी सुरक्षा, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, नेडा, राज्य वित्त आयोग, केन्द्रीय चौदहवां वित्त आयोग, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामींण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, कृषि, बैंक, श्रम, फसल बीमा, प्रधानमंत्री जनधन योजना, पारदर्शी किसान योजना आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। 8 नवम्बर को जिलास्तर पर दो घंटे का एल.डी.एम. एम.पी.राय द्वारा विशेष कैम्प के माध्यम से शासकीय योजनाओं में बैंकिंग सहभागिता से अवगत कराने हेतु आयोजन किया गया है। प्रशिक्षु आई.ए.एस. में से कतिपय प्रशिक्षुओं द्वारा अपनी जिज्ञासाओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा गया जिसका मौके पर ही जिलाधिकारी द्वारा उत्तर दिया गया। 6 नवम्बर को ही शाहगंज विकासखण्ड के ग्राम अरन्द, जलालपुर के सरैया, धर्मापुर के पिलखिनी, सिरकोनी के गहोरा व सिकरारा के शाहपुर ग्राम में 6-6 के ग्रुप में प्रशिक्षु प्रातः 8 बजे जायेगे। इस अवसर पर सीडीओ शीतला प्रसाद, सीएमओ डा0 विरेन्द्र कुमार, सीआरओ रामसिंह, डीडीओ दयाराम, नोडल अधिकारी/पीडी जगदीश त्रिपाठी सहित विकास विभाग के दर्जनों अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक को सफल बनाने हेतु नोडल अधिकारी जगदीश त्रिपाठी, रोशन श्रीवास्तव, संजय अस्थाना की प्रशिक्षुओ द्वारा सराहना की गयी।

