जुआरियों को पकड़ने गई पुलिस को लौटना पड़ा खाली हाथ
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_60.html
मछलीशहर। स्थानीय नगर के पुरानी बाजार में जुआ खेलने की सूचना पर पहुंची जुआरियो को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को घर का दरवाजा न खोलने पर खाली हाथ लौटना पड़ा।
नगर के उक्त मोहल्ले में एक घर में बाहर से सटर में ताला बंद कर घर के अंदर आठ नौ लोगों के जुआ खेलने की सूचना मुखबिर द्वारा पुलिस को प्राप्त हुई।पुलिस ने मौके पर पहुँच कर उक्त घर के मालिक से ताला खोलने का आग्रह किया।किन्तु घर के मालिक द्वारा घर का ताला नहीं खोला गया।इस दौरान घर के पास पुलिस की मौजूदगी देखकर लोगों की काफ़ी भीड़ इकट्टा हो गई। लोग आपस में तरह तरह की बाते करने लगे।पुलिस के काफी कहने पर भी जब घर का ताला नहीं खोला गया तो पुलिस थक हार कर वापस लौट गई।
