नौ दिवसीय श्री रामकथा का किया गया आयोजन



नगर में राम लक्ष्मण की निकली गई आकर्षक झांकी 
 मछलीशहर। स्थानीय नगर के मुंगरा बादशाहपुर चौराहे पर स्थित हनुमान मंदिर पर शनिवार सांय से नौ दिवसीय राम कथा का आयोजन किया गया है। काशी से आये महाराज शशिकांत जी और आराधना देवी जी नौ दिवस नगर वासियों पर रामकथा की अमृत वर्षा करेंगे।इस दौरान नगर में कलश यात्रा के साथ श्रीराम व् लक्ष्मण की आकर्षक झांकी निकली गई। रामकथा अमृत वर्षा की शुरुवात होने से पहले नगर मुंगरा बादशाहपुर चौराहे से गाजे बाजे के साथ जंघई चौराहा, शादिगंज, सराय, मंगल बाजार, सब्जीमंडी, चुंगी चौराहा, रोडवेज, बरईपार चौराहा, सुजानगंज चौराहा होते हुए वापस हनुमान मंदिर के सामने जाकर समाप्त हुई। फुले से लदे रथ पर सवार श्री राम लक्ष्मण लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए थे।रथ के आगे आगे सैकड़ो रामभक्तो का जुलुस चल रहा था। महिलाओ द्वारा भक्तिगीत गाये जा रहे थे।रथ के आगे आगे महिला पुरुष कलश ले कर पुरे नगर का भ्रमण कर रही थी।पूरा नगर भक्तिमय हो गया था।इस दौरान झांकी में राकेश जायसवाल, राजकुमार पटवा, राजेश उमर वैश्य, शत्रुघ्न जायसवाल, मुन्ना माली, दशरथ विश्वकर्मा, सरोज भोज्यवाल, विनोद श्रीवास्तव, संतोष जायसवाल सहित सैकड़ो लोगों उपस्थित रहे।

Related

news 8459783756743230103

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item