कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने फूंका प्रधान मंत्री का पुतला,



 मछलीशहर। स्थानीय नगर के जंघई चौराहे के निकट कांग्रेस के बरिष्ठ नेता श्रीनाथ सरोज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को गिरफ्तार किये जाने विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री का पुतला फूंककर केंद्र सरकार को तानाशाह बताया।उन्होंने ने आरोप लगाया की दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार के इशारे पर राहुल गांधी को आत्म हत्या किये शहीद भतपूर्व सैनिक रामकिसन के परिजनों से नहीं मिलने दे रही है।परिजनों से मिलने जा रहे राहुल गांधी को तीन बार पुलिस ने गिरफ्तार किया।उन्होंने कहा की केंद्र की सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है।इस दौरान अखिलेश भार्गव, मंगला गुरु, अली अंसारी (गुरु), अब्दुल सत्तार, जावेद इक़बाल, विजय पटेल, नदीम अंसारी, रशीद अंसारी, दीप चंद्र सरोज, रोहीत यादव, अशोक यादव, प्रदीप यादव, किशन कुमार, नीरज सरोज सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Related

news 2827669791104067754

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item