सिपाह रेलवे पुल पर ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगो की दर्दनाक मौत
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_76.html
जौनपुर। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिपाह मोहल्ले के पास स्थित रेलवे पुल से वापस लौट रहे दो लोगो की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोटमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चाचकपुर मोहल्ले के निवासी राजेश मुसहरअपने एक साथी के साथ राजा साहेब के पोखरे पास अवैध रूप से चल रहे शराब के ठेके से दारू पीकर रेलवे लाइन पकड़कर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनो सिपाह रेलवे पुल पर पहुंचे थे इसी बीच जौनपुर से इलाहबाद जाने वाले एजे पैसेंजर ट्रेन आ गई। राजेश की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई जबकि उसका साथी जान बचाने के लिए पुल से कूद गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया इलाज के दरम्यान उसने भी दम तोड़ दिया।
