आज भी नही सलट पाया रास्ते का विवाद
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_777.html
खेतासराय (जौनपुर)।खुदौली गांव में वर्षों से दो पक्षों के बीच चला आ रहा रास्ते का विवाद कई बार नापजोख के बाद भी सलट नहीं पाया।मंगलवार को एडीएम उमाकांत त्रिपाठी ने तहसील प्रशासन व पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर नापजोख कराया।तीन लेखपालों से तीन घण्टे तक करायी गयी नापजोख के बाद भी मामले का हल संतोषजनक नहीं निकल पाया।
गांव के नरेन्द्र प्रताप सिंह और इन्द्रसेन सिंह के बीच तीन वर्ष से रास्ते को लजकर विवाद चला आ रहा है।एक पक्ष ने आबादी की भूमि पर अपने मकान का निर्माण कर रखा है।दूसरा पक्ष 12 फुट रास्ते की मांग कर रहा है।इसके लिये कई बार तहसील प्रशासन से लेकर राजस्व परिषद तक मौके पर नापजोख कर दोनों पक्षों के बीच विवाद हल कराने की कोशिश की गयी।लेकिन दोनों पक्ष मामले को प्रतिष्ठा बनाकर अपनी बातों पर अडिग रहा।
सात माह पहले आठ अप्रैल को एक पक्ष की शिकायत पर उप भूमि व्यवस्था आयुक्त सुनील कुमार चौधरी मौके पर आये थे।स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में लेखपालों से घण्टों नापजोख कराया गया।नौ फुट चार इंच चौड़ा रास्ता निकालकर आयुक्त द्वारा अपनी रिपोर्ट लगा दी गयी।लेकिन एक पक्ष निर्णय से संतुष्ट नहीं था।मामला हाईकोर्ट तक चला गया।जिलाधिकारी भानुचद्र गोस्वामी के निर्देश पर आज एडीएम उमाकांत त्रिपाठी साथ में एसडीएम राम सकल मौर्य पुलिस बल के साथ खुदौली गांव पहुंचे।राजस्व निरीक्षक दिनेश राम लेखपाल पुट्टीलाल यादव, रवीन्द्र कुमार से नापजोख कराया गया।तीन घण्टे तक नापजोख चला।नापजोख के बाद एडीएम ने अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंप दिया।मौके पर तहसीलदार राम कैलाश सरोज, नायब तहसीलदार चन्द्रशेखर यादव, मान्धाता प्रताप सिंह मौजूद रहे।