बजरंग दल की बैठक में पुलिस निशाने पर
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_833.html
मछलीशहर। स्थानीय नगर के कायस्थाना मोहल्ले में राज कुमार पटवा के आवास पर बजरँग दल के पदाधिकारियो की एक बैठक हुई। बैठक के दौरान पदाधिकारियो ने एक स्वर से विगत 25 दिसम्बर को नगर में हुई घटना में पुलिस द्वारा एक विशेष वर्ग के पक्ष में होने के कारण अब तक कार्यवाही न होने पर रोष व्यक्त किया गया।बताते चले कि विगत 25 दिसम्बर को नगर में एक वर्ग रैली निकालने के गया था।बजरंग दल के लोगो ने आरोप लगाया कि कोतवाली पुलिस ने कोतवाल के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह सहित तमाम धाराओ में मुकदमा पंजीकृत करने के बाद अभी तक कार्यवाही नही कर रही और पुलिस यदि इसी प्रकार मूकदर्शक बनी रही तो बजरंग दल के लोग विरोध पदर्शन करने को बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।इस दौरान राजेश कुमार उमरवैश्य संतोष तिवारी संतोष यादव शंकर लाल पटवा अमन अग्रहरी रवि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

