नोट बंदी पक्ष टीम तीन अंको से जीती
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_113.html
जौनपुर। नगर के कचहरी स्थित पेट्रोल पम्प के पास स्थित डीडीएस संस्थान में रविवार को 500-1000 रुपये की नोट को प्रतिबंध करना सही है या गलत विषय पर अंग्रेजी भाषा में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में संस्थान के दर्जनों विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसे दो टीमों में निर्णायक मण्डल द्वारा बांट दिया गया था। एक टीम सही के तरफ थी तो दूसरी टीम गलत की तरफ से। प्रतियोगिता में कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
कुछ प्रतिभागियों ने कहा कि हमारे देश का दुर्भाग्य है कि लोग जीओ सिम और डांस इंडिया डांस जैसी प्रतियोगिताओं की लिये कई दिनों तक लम्बी-लम्बी लाइनें लगा सकते है लेकिन जब हमारे देश को काला धन जैसी गंभीर समस्याओं से निबटने के लिए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का ऐतिहासिक कदम उठाया है तो इसके लिए चंद लोग हो-होल्ला मचाना शुरु कर दिये। आज हालत यह हो गयी है कि आम जनता तो नहीं बोल रही है लेकिन राजनीतिक पार्टियों के वरिष्ठ नेता संसद नहीं चलने दे रहे है।
वहीं कुछ प्रतिभागियों ने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने नोटबंदी का फैसला जल्दबाजी में लिया। यह फैसला लेने से पहले उन्हें होमवर्क करना चाहिए था ताकि आम जनता को जो समस्याएं आयी है वो कम से कम न आती और इस फैसले से जो 40-50 लोगों की जानें गयी है वह न जाती। यह प्रतियोगिता लगभग तीन घंटे तक चली अंतत: नोटबंदी के पक्ष में रहने वाली टीम को तीन प्वाइंट से निर्णायक मण्डल ने विजयी घोषित किया। विजेता टीम के सदस्यों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका संस्थान की संचालिका आरती सिंह एवं अध्यापक गुरुपाल सिंह ने निभायी। इस अवसर पर विनीत, संदीप, दीपेश, किशन, स्मृति, प्रखर, गरिमा, अभिषेक, देवेंद्र, राजकेशर, रोहित, अजय, अरुण, वसीम, योगिता, शुभम, शिवनाथ, उमेश, प्रतीक, सूरज, सिद्धार्थ, अनुभव, कीर्ति, इरशाद, नेहा, राहुल, रोमी, नीरज उपाध्याय सहित कई विद्यार्थी मौजूद रहे।

