नेटवर्क फेल होने से बैंक का कार्य तीन दिन से ठप्प
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_848.html
गौराबादशाहपुर(जौनपुर) गौराबादशाहपुर स्थित यूनियन बैंक की ब्रांच में नेटवर्क फेल होने से शनिवार से बैंकिंग कार्य ठप्प पड़ा हुआ है, जिसकी वजह से लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौराबादशाहपुर स्थित यूनियन बैंक में वैसे तो अक्सर नेटवर्क फेल होने की शिकायत आती रहती है। परंतु इस बार शनिवार से बैंक का नेटवर्क लगातार फेल चल रहा है जिसकी वजह से बैंक ग्राहकों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। तीन दिनों से फेल नेटवर्क के चलते लेन देन का कार्य पूर्णतया ठप्प है। शाखा प्रबंधक ने बताया कि कही सड़क खुदाई के चलते नेटवर्क की केबल कट गयी है जिसकी वजह से उक्त दिक्कत आ रही है। समस्या कब खत्म होगी ये नही बताया जा सकता है।

