राम के चरित्र को अपनाने से ही देश और समाज का कल्याण : राम नाइक

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक आज जौनपुर में एक राम कथा में शिरकत करने आये हुए थे। उन्होंने उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान राम का जीवन हमें धर्म और घर से जुड़े रहने का ज्ञान देती है। आज देश और समाज में जो विकृतियां उत्पन्न हुई है उसका प्रमुख कारण है समाज के लोग राम का त्याग भूल गए है। आज जरुरत है हर गांव में रामलीला और राम कथा का आयोजन के माध्यम से राम के चरित्र को जन जन तक पहुँचाने की। राम के चरित्र को अपनाने से ही देश और समाज का कल्याण हो सकता है। मंच से उतरने के बाद पत्रकारों से बातचीत में रामनाईक ने कहा कि प्रदेश सरकार में हो रही सारी गतिविधियों पर मेरी पैनी नज़र है। हर मामले को प्रदेश और केंद्र सरकार को अवगत कराता रहता हूँ।
 सिकरारा थाना स्थित गांव जमुआ में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा में सम्मलित होने के लिए महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश राम नाईक, हेलीकाप्टर द्वारा निवासी राजेश केसरी प्रसाद यादव के यहां आयोजित श्रीराम कथा में आज 1 बजे पहुंचे। सर्वप्रथम मां शारदा इंटरमीडिएट बालिका विद्यालय खानापट्टी की छात्राओं व अध्यापिका कविता सिंह द्वारा वंदे मातरम राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया गया। महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2016 में इंटरमीडिएट में जिले में 96 प्रतिशत अंक पाने वाली मां शारदा इंटरमीडिएट बालिका विद्यालय खानापट्टी की मेधावी छात्रा सीपिका यादव को मंच पर सम्मनित किया। अमरनाथ सरोज, बृजलाल यादव, श्रीराम यादव, रमेश दूबे, बृजेश कुमार यादव, डा0 रामकेश यादव, साहबलाल यादव, पारसनाथ यादव पूर्व अध्यापक, राजेन्द्र प्रसाद गौतम, ब्रम्हदेव तिवारी को भी बुके, अंगवस्त्रम, पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। महामहिम राज्यपाल के बारे में तीन बार मुम्बई से विधायक रहे हेमेन्द्र मेहता ने राजनीतिक जीवन में कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित किया। श्री स्व0 केसरी प्रसाद यादव के बारे में बताया। कैविनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने शिराजे-हिन्द की धरती पर महामहिम का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। उन्होंने बताया कि राम ने अपने जीवनकाल में पिता राजा दशरथ के निर्देश पर वन गये। अपने कतव्यों के कारण भगवान राम मर्यदा पुरूषोत्तम राम कहलाये। महामहिम राज्यपाल जी संवैधानिक पद पर रहकर भी सबको जोड़ने का कार्य कर रहे है तथा इस ग्रामीण क्षेत्र में आने के लिए धन्यवाद दिया।

Related

news 8191759764717577183

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item