देव दीपावली पर जगमग होगा अचला देवी घाट



जौनपुर। न्यू कादम्बरी संस्था सिपाह की एक आवश्यक बैठक माँ अचला देवी घाट पर राकेश श्रीवास्तव ‘‘डब्बू’’ की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ, संचालन समाज सेवी अवनीन्द्र तिवारी ने किया। बैठक में 14 नवम्बर को होने वाले देव दीपावली महोत्सव को सफल बनाने हेतु रणनीति तैयार की गई एवं पदाधिकारियो को जिम्मेदारी बाटी गयी। अचला देवी घाट पर विगत वर्षो की भाॅति इस वर्ष भी देव दीपावली पर संस्कार भारती संस्था द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन होगा, पुरस्कार वितरण व विशाल सांस्कृतिक कार्यक्रम व देवी जागरण के लिए सुप्रस्द्धि कलाकरों को आमंत्रित किया गया है। रात्रि 8 बजे माॅ आदि गंगा गोमती की भव्य आरती किया जायेगा, जिसमे सभी नगरवासियों को आमंत्रित किया गया है। विदित हो कि माॅ अचला देवी घाट पर प्रत्येक वर्ष की भाॅति इस वर्ष भी विशाल देव दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया है जिसमे हजारों दीपों से पुरा घाट जगमग होता है। जहाॅ पर आकर्षक झांकिया व आतिशबाजी किया जायेगा जिसमे जनपद के अधिकारियों और जनप्रतिनिधिओं को भी आमंत्रित किया जायेगा। बैठक मे गौतम यादव (महामंत्री), राजेश श्रीवास्तव ‘बच्चा भईया’, राजेश किशोर, सचिन गुप्ता, विक्की साहू, बृजेश यादव, कपिल यादव, जय हिन्द गुप्ता, महन्थ अचला देवी घाट, मनीष श्रीवास्तव, विशाल यादव, उत्तम यादव, राजपत यादव आदि गणमान्य उपस्थित थें। 

Related

news 1826638392464224850

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item