पिछड़े वर्ग का सम्मान सिर्फ बीजेपी में : विक्रमाजीत मौर्य
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_91.html
मड़ियाहू।पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री विक्रमाजीत मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी में परिवार बाद का विवाद चल रहा है यह झगड़ा चाचा भतीजे का नही सिर्फ लुट के माल के बटवारे का है। समाजवादी पार्टी में पिछड़े का कोई स्थान नही है न ही रहेगा बसपा को भी आड़े हाथो लेते हुये कहा की एक महिला पार्टी स्कूल चला रही है वह भी धन संग्रह में लगी हूई है पिछड़े वर्ग का सम्मान सिर्फ बीजेपी में है नरेन्द्र मोदी के साथ है। यह बाते बतौर मुख्य अतिथि श्री मौर्य आदर्श इंटर कालेज इटाये के प्रागण में कहा। उन्होंने बसपा पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा की ये पार्टिया भ्रष्ट्राचार दुराचार में लिप्त है भाई-भतीजे वाद का बोलबाला है कांग्रेस का कोई अस्तित्व नही रह गया है आज लोग 20014 का इतिहास दोहराते हुए बीजेपी को वोट करे किसी के बहकावे में न आये तभी देश प्रदेश का विकास होगा।बतौर विशिष्ट अतिथि पूर्व उप महापौर इलाहाबाद अनामिका निषाद ने कहा की मोदी जी जादूगर है जिन्होंने विश्व में भारत का सम्मान बढ़ाया है तमाम योजनाये उज्ज्वला,जनधन आदि लागू कर इसका लाभ सीधे-सीधे पिछडो को दे रहे है पिछड़े का सम्मान सिर्फ कोई पार्टी करती है तो वह बीजेपी है केन्द्र सरकार की योजनाये प्रदेश सरकार ठीक से लागू नही करती है 2017 के मिशन को सफल बनावे सपा-बसपा से नाता बिल्कुल तोड़कर कमल के फूल पर वोट करे पिछडो का सम्मान इसी में है इसके पूर्व डॉ अजय सिंह जिला महामन्त्री भाजपा ने समस्त अतिथियों का स्वागत किया और कहा कीकाशी प्रान्त में जौनपुर जनपद में यह दो विधानसभा मड़ियाहूं जफराबाद का पहला पिछड़ा सम्मेलन है इसके पश्चात डॉ विजयचन्द पटेल ने अपने सम्बोधन में कहा की 70 साल में मुठ्ठीभर दलालो की सरकार बनती रही है इसमे कमेरा समाज पिछडो का विकास वाधित रहा तो सबसे ज्यादा कांग्रेश दोषी हैऔर साथ-साथ कमेरा समाज भी है आज पिछड़ो वर्ग के लोगो को जगाना होगा सारे जाति पाती के बन्धन को तोड़कर जिस तरह 2014 में मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया उसी प्रकार 2017 में उत्तर प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनाने के लीये कमल जे फूल पर बटन दबाये पिछड़े वर्ग के लोगो का हित बीजेपी में है मोदी जी के साथ है काशी प्रान्त के मंत्री अशोक कुमार चौरसिया ने भी सम्बोधन किया। इसके आलावा मन्च पर शिवराम सिंह चौहान ब्रम्हदेव तिवारी प्यारेलाल विन्द सहित अनेक लोग थे । सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम भाजपा नेता अरविन्द सिंह दारा के द्वारा आयोजित की गयी। कार्यक्रम मे डॉ हरेन्द्र सिंह, अरविन्द सिंह दारा अखिल प्रताप सिंह , विक्रम प्रताप सिंह,आनन्द दूबे, ब्रम्हदेव मिश्र पं नागेन्द्र शर्मा विपिन सिंह विजय पटेल रघुराज सिंह पंकज मिश्र रामहित निषाद बाकेलाल पटेल अनेक लोग उपस्थित रहे । अंत में पूर्व जिलाध्यक्ष बीजेपी प्रतापगढ़ दूधनाथ पटेल ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन के बाद कार्यक्रम के समापन की घोषणा किया संचालन भैयाराम् पटेल ने किया ।

