हस्तचालित कुट्टी काटने की मशीन अनुदान हेतु करे आवेदन

जौनपुर। डीएम  भानुचन्द्र गोस्वामी के निर्देशानुसार मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा0 विरेन्द्र सिंह ने बताया कि नेशनल लाइव स्टाक मिशन के अन्तर्गत पशुपालकों से हस्त चालित कुट्टी काटने की मशीन (75 प्रतिशत) अनुदानित के अनुदान वितरण की योजनान्तर्गत प्रत्येक विकास खण्ड से 7 ऐसे लघु/सीमान्त पशुपालक जो कम से कम दो बडे पशुपालता हो को लाभान्वित किया जायेगा। योजना में हस्तचालित कुट्टी काटने की मशीन का निर्धारित मूल्य रू0 5000 का 75 प्रतिशत रू0 3750 अथवा मशीन के वास्तविक मूल्य का 75 प्रतिशत जो भी कम हो लाभार्थी को खाते के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा। लाभार्थियों का चयन मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति के माध्यम से किया जायेगा। लाभार्थियों के चयन हेतु आवेदन पत्र का प्रारूप 1 दिसम्बर 2016 अपरान्ह 2 बजे तक विकास खण्ड स्तर पर पशु चिकित्सालय पर आमंत्रित किया जाता है। जिसकी प्राप्ति रसीद दिनांक व समय सहित प्राप्ति कर लिया जायेगा। जिसके विकास खण्ड के पशु चिकित्साधिकारी जौनपुर के कार्यालय में जमा करेंगे। नेशनल लाइव स्टाक मिशन के अन्तर्गत पशुपालकों को शक्ति चालित कुट्टी काटने की मशीन (50 प्रतिशत अनुदानित) के अनुदान के वितरण योजनानतर्गत जनपद के 10 ऐसे लघु/सीमान्त पशुपालक जो कम से कम 5 बडे पशु पालता हो की लाभान्वित किया जायेगा। योजना में शक्ति चालित कुट्टी काटने की मशीन का निर्धारित मूल्य रू0 2000 का 50 प्रतिशत रू0 10000 अथवा मशीन के वास्तविक मूल्य का 50 प्रतिशत जो भी कम हो लाभार्थी को खाते के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा। लाभार्थियों का चयन जिलाधिकारी अथवा उनके द्वारा नामित मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति के माध्यम से किया जायेगा। लाभार्थियों के चयन हेतु आवेदन पत्र 1 दिसम्बर 2016 को सायं 5 बजे तक कार्यालय मुख्य विकास अधिकारी के अधीन पशुपालन विभाग अनुभाग में किया जायेगा, जिसकी प्राप्ति रसीद दिनांक व समय सहित प्राप्ति कर लिया जाय। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय से सम्पर्क कर आवेदन का प्रारूप प्राप्त कर सक

Related

news 3279143960171913389

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item